Loading...

हिंदू धर्म में ॐ om शब्द को सबसे महत्वपूर्ण शब्द की संज्ञा दी गयी है जो सभी मंत्रो व शब्दों से सबसे ऊपर व सर्वोच्च (AUM in Hindi) हैं। ॐ अपने आप में एक पूर्ण मंत्र है जिसका उच्चारण हर धार्मिक कार्य व यज्ञ से पहले किया जाता (OM Kya Hota Hai) हैं। यहाँ तक कि जब बच्चे का उपनयन संस्कार किया जाता हैं अर्थात जब उसकी शिक्षा प्रारंभ की जाती हैं तब सर्वप्रथम उससे ॐ मंत्र का ही जाप करवाया जाता हैं।

ॐ एक ऐसा शब्द हैं जो संपूर्ण ब्रह्मांड में गुंजायेमान (OM In Hindi) हैं और एक गूंगा व्यक्ति भी इसका उच्चारण कर सकता हैं। इस शब्द की महत्ता को अलग से बताने की आवश्यकता नहीं हैं किन्तु आज हम इसके गूढ़ में जायेंगे और जानेंगे कि आखिर क्यों ॐ शब्द को इतना महत्त्व दिया जाता है।

ॐ शब्द का अर्थ व महत्व (OM Shabd Ka Arth Kya Hai)

ॐ ब्रह्मांड का प्रथम शब्द या ॐ की उत्पत्ति कहां से हुई (Simple Meaning Of OM In Hindi)

हिंदू धर्म के अनुसार, ॐ को ब्रह्मांड का प्रणव शब्द कहा जाता हैं जिसके बाद ब्रह्मांड की उत्पत्ति हुई थी। यहाँ प्रणय से अर्थ सर्वप्रथम से है। ब्रह्मांड लगातार फैलाव कर रहा है व वहां सब गतिमान है चाहे वह सूर्य तारा हो या आकाशगंगाएं। इस ब्रह्मांड में लाखों तारे व आकाशगंगाएं है जो हमेशा गति करते रहते है और फैलते रहते है व अंत में ब्लैक होल में समा जाते (OM Symbol Meaning In Hindi) है।

ब्रह्मांड में जो ध्वनि हमेशा गुंजायेमान रहती हैं उसी ध्वनि को ही ॐ कहा गया (OM Ka Arth Bataiye) है। यह बात कई वैज्ञानिक शोधों से सत्य भी प्रमाणित हो चुकी हैं। वर्षो पहले हमारे ऋषि मुनियों ने इस शब्द की व्याख्या कर दी थी और बता दिया था कि इसका संबंध सीधे ब्रह्मांड अर्थात ईश्वर से हैं जो सर्वत्र विद्यमान हैं।

ओम (ॐ) का अर्थ क्या होता है या ॐ का सही उच्चारण (OM Chanting Meaning In Hindi)

ॐ या ओम शब्द तीन अक्षरों के मेल से बना हैं जो स्वयं ब्रह्मा, विष्णु व महादेव का प्रतिनिधित्व करते है। इसका सर्वप्रथम अक्षर “अ” हैं जो मुख से निकलने वाला प्रथम अक्षर हैं व इसके उच्चारण से नाभि पर बल पड़ता हैं जो हमारी रचना को दर्शाता हैं। जब हम गर्भ में होते हैं व जन्म लेते हैं तब हम अपनी माँ के द्वारा गर्भनाल से जुड़े होते हैं जो हमारी नाभि से निकलती हैं। हम अपना खाना-पीना सब इसी से प्राप्त करते हैं। जन्म लेने के बाद चिकित्सक इसे काट देते हैं अर्थात यह स्वयं ब्रह्म का प्रतीक हैं जो हमारे रचियता है।

ॐ शब्द का अंतिम शब्द “म” होता हैं जो हमारे कंठ से निकलता हैं व वहां कम्पन्न उत्पन्न करता हैं। कंठ भगवान शिव से संबंध रखता है जो हमारे जीवन चक्र के समाप्ति का प्रतीक (OM Shabd Ki Vyakhya Kijiye) हैं।

इस तरह से ॐ का उच्चारण करने से हम ब्रह्मा, विष्णु व महेश का आह्वान करते (OM Shabd Ka Ucharan Kaise Kare) है। इसी कारण इस शब्द को हमारे धर्म में सबसे ज्यादा महत्ता दी गयी है व हर मंत्र से पूर्व इसका उच्चारण करने को कहा गया है।

ॐ शब्द की विशेषता (OM Ke Ucharan Ke Fayde)

ॐ एक ऐसा शब्द हैं जिसका उच्चारण करने से हम अपने आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार देख सकते हैं। यदि इसका उच्चारण किसी शांत स्थल पर किया जाये तो हम अपने अंदर किसी अद्भुत ऊर्जा का संचार देख सकते (OM Mantra Hindi) हैं।

योग में भी इसको बहुत ज्यादा महत्त्व दिया गया (OM In Yoga) हैं क्योंकि ॐ शब्द के उच्चारण के बिना योग अधूरा माना जाता हैं। पुराने समय में भी ऋषि मुनि जब पर्वतों पर जाकर तपस्या करते थे तो वे इस शब्द का उच्चारण करके स्वयं को ब्रह्मांड से जोड़ने का यत्न करते थे।

इस मंत्र के लगातार जाप से व एकाग्र मन से हम सीधे ब्रह्मांड से जुड़ सकते हैं क्योंकि यही ब्रह्मांड की ध्वनि हैं। ॐ एक ऐसा शब्द हैं जिसकी कोई उत्पत्ति या अंत नही हैं व बाकि हर शब्द या अक्षर, इसी ॐ शब्द के अक्षरों के सम्मलेन से बनते हैं।

ॐ शब्द का अन्य धर्मों में महत्व (Power Of OM In Hindi)

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि अन्य धर्मों ने भी ॐ को अपने अंदर समाहित किया है बस कुछ अलग रूप में। इसाई धर्म के लोग आमेन बोलते हैं जो इसी ॐ शब्द का प्रतीक है, इसी तरह इस्लाम में आमीन शब्द का प्रयोग किया गया है। सिख धर्म में ओंकार (Omkar Kya Hai) शब्द का उल्लेख है जो ॐ के गुणों का वर्णन करता हैं। इसी प्रकार अन्य धर्मों जैन, बौद्ध इत्यादि में भी इसे अलग-अलग रूपों में सम्मिलित किया गया हैं।

अंग्रेजी में ओमनी (Omni) शब्द का उल्लेख है जिसका अर्थ सर्वत्र विद्यमान होता है व इसका संबंध भी ॐ से ही है। ॐ शब्द किसी धर्म से संबंध ना रखकर ब्रह्मांड की उत्पत्ति व विनाश को दर्शाता हैं, इसलिये हिंदू धर्म में इसे सर्वोपरी स्थान दिया गया है। यह सब धर्मों से परे है जो सबका प्रतिनिधित्व करता (OM Sound) है।

ॐ बोलने के फायदे व महत्व (OM Chanting Benefits In Hindi)

#1. ॐ बोलने के फायदे: मानसिक शांति (OM Bolne Ke Fayde)

यदि आप तनाव से ग्रस्त है या अवसाद में हैं तो ॐ इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके लिए आप एकाग्र मन से कुछ देर आँखे बंद करके ॐ मंत्र का जाप करे जिससे आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा व आपका मन शांत होगा। इससे मनुष्य को मानसिक शांति की अनुभूति होती है व उसका मानसिक विकास होता हैं।

#2. ॐ जाप के फायदे: सुचारू रक्तसंचार (OM Jaap Ke Fayde)

यह आपके शरीर में रक्त के सुचारू प्रवाह में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसका निरंतर व प्रतिदिन जाप करने से आपके शरीर में रक्त संचार सुचारू रूप से बना रहता है जिससे आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

#3. ॐ उच्चारण के फायदे: अनिद्रा की समस्या में (OM Mantra Jaap Ke Fayde In Hindi)

यदि आप नींद ना आने या कम नींद आने की समस्या से परेशान हैं तो इसमें भी यह मंत्र आपकी मदद कर सकता हैं। रात को सोते समय आप इस मंत्र का शांत मन से उच्चारण करे व इसे 10 मिनट तक करे। इससे आपको नींद तो आएगी ही बल्कि आप नकारात्मक स्वप्नों से भी दूर रहेंगे।

#4. ओम बोलने के फायदे: मजबूत चेतना (OM Ka Jaap Ke Fayde)

जब हम ॐ मंत्र का जाप करते हैं तो इससे हमारा मन मस्तिष्क एकाग्र होता हैं व हमारी बुद्धि तेज बनती है। इसका निरंतर जाप करते रहने से आपकी याददाश्त में बढ़ोत्तरी होती हैं व आपकी चेतना मजबूत होती हैं।

#5. ओम जाप के लाभ: ह्रदय व फेफड़ों की मजबूती (OM Bolne Ke Labh)

इस मंत्र में आप जिन अक्षरों का उच्चारण करते हैं वे हमारे कंठ, ह्रदय व नाभि में कम्पन्न करते हैं जो हमारे शरीर के अंगों को स्वस्थ रखते हैं। इससे आपके फेफड़े पहले की अपेक्षा में मजबूत बनते हैं व आपका ह्रदय स्वस्थ रहता हैं।

#6. ओम जप के स्वास्थ्य लाभ: स्वस्थ पाचन तंत्र (OM Ucharan Ke Labh)

इसका नियमित जाप करने से आपका पाचन तंत्र भी सुचारू रूप से काम करता हैं व आपकी पाचन शक्ति बढ़ती है। आप अपच, कब्ज, दस्त इत्यादि की समस्या से बचे रहते हैं।

यह कुछ कारण थे जिस कारण ॐ मंत्र को हिंदू धर्म में सबसे ऊँचा स्थान दिया गया हैं व इसका उच्चारण (OM Ucharan Benefits In Hindi) करने को कहा गया हैं। आप भी दिन में कम से कम 10 से 20 मिनट इस मंत्र का जाप करना ना भूलें। यह ना केवल आपको शारीरिक अपितु मानसिक व भावनात्मक रूप से भी मजबूती प्रदान करेगा।

लेखक

ललित सिंह

संस्थापक

काली तत्त्व ज्ञान

error: Content is protected !!