Loading...

गोमती चक्र गोमती नदी में पाया जाता हैं इसलिए इसे गोमती चक्र कहते हैं, जब बात टोटकों और दुर्लभ वस्तु की चलती हैं तो इसमें गोमती चक्र का भी नाम आता हैं, सिद्ध किया हुआ और असली गोमती चक्र आसानी से नहीं मिलता हैं, कभी कभी यह आपको सड़क के किनारे बेचते हुए लोगों के पास मिल जाएगा और नदी के किनारे पर भी मिल जाता हैं, यह पत्थर बहुमूल्य मोतियों की श्रेणी में नहीं आता हैं परंतु अगर इसे सही से पूजा करके सिद्ध कर दिया जाए तो ये बहुत चमत्कारी असर दिखा सकता है और भाग्य बदलने की शक्ति रखता हैं, वैसे तो ये बहुत से तंत्र प्रयोग में आता हैं परंतु इसे सिद्ध करके लाकिट में या अंगूठी के रूप में पहन सकते हैं,

गोमती चक्र को कैसे सिद्ध करें

आप लोग अक्षय तृतीया या शरद पूर्णिमा को 11 या 21 गोमती चक्र को हाथ में लेकर महालक्ष्मी के किसी एक मंत्र जैसे ‘ओम् महालक्ष्म्यै नमः। ओम् श्रीं श्रियै नमः‘ में से किसी एक मंत्र से 11 या 21 या 31 मालाओं का जाप करके सिद्ध कर लीजिए और अगले दिन उन्हें अपने धन के स्थान में तिजोरी या गल्ले में रख लीजिए । घर में धन का आगमन बना रहेगा। 11 गोमती चक्र को रवि पुष्य योग में लाल कपड़े में लपेटकर घर या ऑफिस के ईशान कोण जहां पे भगवान विष्णु का वास होता हैं रख दे , इससे आपके कार्य स्थल पर लक्ष्मी स्थिर निवास करने लगेगी और सकारात्मक ऊर्जा और परिणाम भी मिलेगा

गोमती चक्र से वशीकरण कैसे करें

गोमती चक्र में वशीकरण की अदभुक्त शक्ति होती हैं, इसके लिए आप 51 गोमती चक्र को अभिमंत्रित करके पीले कपड़े में बांधकर किसी ऐसी स्टील या चांदी या लोहे की डिबिया में रखें जिसमे आप शहद डालके इसे डूबा सके, शहद मिलाके इसका ढक्कन बंद करदे , याद रहे इस प्रयोग को आपको शुक्रवार में किसी शुभ दिन में करना हैं,

गोमती चक्र से शत्रु को करे वश में

एक् गोमती चक्र को अंगूठी में उल्टा जड़वा ले , और उभरा भाग ऊपर रखे । इसे शुक्ल पक्ष में जो रवि पुष्य योग या गुरु पुष्य योग आए उसमे अनामिका उंगली में धारण करें , इससे आपके शत्रु पराजित होंगे और धन का आगमन भी बना रहेगा।

भूत प्रेत से करे बचाव आपका

6 या 7 गोमती चक्र लेकर रात्री में पानी से भरे हुए चांदी के पात्र में डालकर रख दे , अब इस जल का सुबह सेवन करे ऐसा करने से रोगों से मुक्ति मिलती हैं , लेकिन याद रहे इस प्रयोग को आप 2 से 3 महीने तक करें और हमेशा 2 से 3 महीने बाद गोमती चक्र बदल दे, इससे उस इंसान को कोई भी आपदा छु नहीं सकती और ऐसा इंसान भूत प्रेत , नजर , जादू टोना और कीये कराए से सुरक्षित रहता हैं।

गोमती चक्र के लाभ

  1. शत्रु से रक्षा करता हैं।
  2. जीवाणुओ से रक्षा करता हैं ।
  3. भूत प्रेत से रक्षा करता हैं।
  4. धन धान्य को चौगुना करता हैं।
  5. वशीकरण करने के काम में भी आता हैं।
  6. व्यापार में तरक्की करवाता हैं,
  7. किसी भी प्रकार के रोग को ठीक करने की ताकत रखता हैं ।
  8. किसी भी प्रकार के वास्तु दोष को ठीक करने की शक्ति होती हैं।
  9. शिक्षा में आगे प्रेरित करता है और मन मस्तिक में एकाग्रता लाता हैं।
  10. दाम्पत्य जीवन वाले लोगों के लिए वरदान का काम करता हैं क्युकी इसको रखने से रिश्ते में मिठास आती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बड़ता हैं।
  11. छोटे बच्चे को नजर लगने से बचाता हैं।
  12. जो लोग हमेशा डर जाते हैं खासकर की छोटे बच्चे उनके डर को दूर करता हैं।
  13. व्यापार में निरंतर हानी से बचाता हैं
  14. अगर आपके हाथ बहुत खर्चीले हैं तो ये उसपे नियंत्रण लगाता हैं।

नमो नारायण जय महाकाल जय माँ बगलामुखी

लेखक

ललित सिंह

संस्थापाक

काली तत्त्व ज्ञान

error: Content is protected !!